गाजीपुर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन
रिपोर्ट,सुनील गुप्ता
शराब पीकर वाहन चलाने वालों, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर चला जबरदस्त अभियान

गाजीपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गाजीपुर यातायात पुलिस द्वारा जनपद के टोल प्लाजा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर तथा काली फिल्म लगी वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान का नेतृत्व एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर बालेंद्र कुमार ने किया। उनके साथ मनीष मिश्रा सहित यातायात विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस टीम द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, वहीं प्रेशर हॉर्न, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर और काली फिल्म लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से लाखों रुपये का राजस्व वसूला गया।
एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे





