filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; hdrForward: 0; highlight: false; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;
बिरनो थाने की कमान संभालेंगे शैलेंद्र प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष अजय कुमार यादव को दी गई भावभीनी विदाई
रिपोर्ट सुनील गुप्ता
गाजीपुर। बिरनो थाना अध्यक्ष रहे अजय कुमार यादव के मीडिया सेल प्रभारी पद पर तबादला होने के उपरांत थाना परिसर में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना स्टाफ एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यकाल की सराहना की।





वहीं बिरनो थाने की नई कमान संभाल रहे थाना अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह का भी स्वागत किया गया। उन्होंने अजय कुमार यादव को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

विदाई समारोह में बड़सर चौकी इंचार्ज सुनील शुक्ला, सब इंस्पेक्टर प्रभात तिवारी, संतोष कुमार, इंद्रजीत सिंह, मुंशी दीपक सिंह, बसंत कुमार पटेल, सीसीटीएनएस कार्यालय के नेतानाथ, पंकज कुमार, भरत यादव, पिंटू कनौजिया, दीपक चौहान, अजय पटेल, मुंशीलाल, महिला कांस्टेबल श्वेता सिंह सहित थाने का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने अजय कुमार यादव के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा नए थाना अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत किया।





