बसपा ने गाजीपुर में फिर जताया भरोसा, अजय कुमार भारतीय दोबारा बने जिलाध्यक्ष
रिपोर्ट: राघवेन्द्र कुमार
गाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर गाजीपुर संगठन की कमान अजय कुमार भारतीय को सौंपते हुए उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
शनिवार, 27 जून 2026 को जारी इस निर्णय के बाद जिले भर के बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला बताया।
कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार भारतीय को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गाजीपुर में बहुजन समाज पार्टी का जनाधार और संगठन दोनों और अधिक मजबूत होंगे। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का अभियान और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
अजय कुमार भारतीय ने पार्टी नेतृत्व, विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।





