वीरपुर में युवक की हत्या से सनसनी, घात लगाकर चाकू व लाठी-डंडों से हमला
रिपोर्ट सौरभ कुमार,
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव निवासी अजय यादव (23) पुत्र शीरी यादव पर कुछ लोगों ने घात लगाकर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अजय यादव सुबह करीब नौ बजे घर से डेरा पर भोजन लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने चाकू से कई वार किए तथा लाठी-डंडों से भी जमकर मारपीट की। हमले के बाद अजय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम के साथ तनाव का माहौल व्याप्त हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है





