गाजीपुर: बिरनो पुलिस को बड़ी कामयाबी, फरार अभियुक्त संदीप सिंह गिरफ्तार
रिपोर्ट, सुनील गुप्ता
गाजीपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बीते दिनों दर्ज एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।
थाना बिरनो में पंजीकृत मुकदमा संख्या 57/26, धारा 109(1), 352, 115(2), 351(3), 126(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त संदीप सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी औढ़ारी मठिया थाना बिरनो गाजीपुर लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
इसी क्रम में पुलिस को सटीक सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने नियाव पुलिया के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल रोहित सिंह और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।





