गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लॉक अंतर्गत बाराचवर ग्राम पंचायत में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से जूझ रही जनता को बड़ी राहत मिली, जब ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह ने पहल करते हुए अपने आवास पर ही गैस सिलेंडर की गाड़ी खड़ी कराकर वितरण शुरू कराया।
महंगाई और गैस की अनियमित आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों को ध्यान में रखते हुए बिजेंद्र सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे और लोगों को समझा-बुझाकर शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण कराया।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।
इस पहल से गांव के सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिला। लोगों ने बताया कि पहले उन्हें गैस के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, लेकिन अब उनके ही क्षेत्र में आसानी से सिलेंडर मिल गया, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत हुई।
कार्यक्रम के दौरान जनता का प्रेम और समर्थन भी खुलकर देखने को मिला।
ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख के इस जनहितकारी कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ही जनप्रतिनिधि और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं।





