गाजीपुर में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों के लिए 10 लाख का बीमा कैंप 25 फरवरी को
गाजीपुर। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई गाजीपुर द्वारा संगठन के सभी सदस्यों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कराने हेतु विशेष बीमा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप दिनांक 25 फरवरी 2026, बुधवार को प्रातः 10 बजे से डाकघर परिसर, गाजीपुर में आयोजित होगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सदस्यों से किए गए वादे के अनुरूप यह बीमा कैंप आयोजित किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य पत्रकार साथियों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे अपने ओरिजिनल आधार कार्ड के साथ समय से उपस्थित होकर बीमा प्रक्रिया पूर्ण कराएं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पहल पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में भी सदस्यों के कल्याण हेतु इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
संगठन के इस निर्णय से जनपद के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है तथा इसे पत्रकार हित में एक सराहनीय पहल माना जा रहा





