गाजीपुर: मॉर्निंग बेल्स पब्लिक स्कूल जंगीपुर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
सुनील गुप्ता ,एडिटर इन चीफ
गाजीपुर के जंगीपुर स्थित मॉर्निंग बेल्स पब्लिक स्कूल में आज शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट धूमधाम के साथ घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।
रिजल्ट घोषित होने के साथ ही पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डायरेक्टर दीप्तांशु एवं चेयरमैन माया मैम ने विद्यार्थियों को कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी तरह लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।





