त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा — खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन नमूने जांच को भेजे गए
रिपोर्ट सुनील गुप्ता
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी
गाजीपुर, 10 अक्टूबर।
त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच मिलावटखोरी की संभावनाओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीम ने तीन प्रतिष्ठानों से मिठाई और खोया के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे।
अभियान का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र ने किया, जबकि प्रवर्तन कार्रवाई जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में संपन्न हुई।
शहनिन्दा, मुहम्मदाबाद स्थित मेसर्स राधिका स्वीट्स (स्वामी: हीरालाल गुप्ता) से बर्फी का नमूना,
कुण्डेसर, भावरकोल स्थित मेसर्स गोकुल स्वीट्स (स्वामी: विनोद कुमार गुप्ता) से खोया का नमूना,
तथा कुण्डेसर, भावरकोल के ही अशोक गुप्ता के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना लिया गया है।

सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी
इस विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम —
गुलाबचंद गुप्ता, पंकज कनौजिया, अरविंद प्रजापति, धनंजय सिंह, वीरेंद्र यादव और विपिन कुमार गिरी शामिल रहे





