डाला छठ महापर्व पर भड़सर घाटों पर दिखा स्वच्छता का संकल्प — युवाओं ने किया मिसाल कायम
रिपोर्ट,सुनील गुप्ता
भड़सर (गाजीपुर)।
डाला छठ महापर्व के अवसर पर जब संपूर्ण क्षेत्र आस्था के रंग में रंगा हुआ था, उसी समय ग्राम पंचायत भड़सर में स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। ग्राम प्रधान श्री विनोद गुप्ता के नेतृत्व में गाँव के युवाओं ने मिलकर छठ घाटों की भव्य साफ़-सफ़ाई अभियान चलाया। इस प्रयास ने न केवल श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ और सुगम वातावरण तैयार किया, बल्कि गाँव में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का भी संदेश दिया।ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि — “भड़सर में छठ घाटों की सफ़ाई का कार्य पिछले लगभग 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। यह परंपरा गाँव की आस्था और एकता का प्रतीक बन चुकी है। छठ महापर्व की पवित्रता बनाए रखने के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है, और इस बार युवाओं ने जिस समर्पण से कार्य किया, वह प्रेरणादायक है।”

इस अभियान में प्रमुख रूप से नगीना पहलवान, विकास राजभर, कृष्णा राजभर, श्रवण सिंह, अनिल सिंह, बेचन गुप्ता, आशीष राजभर, मन्दन राजभर, लक्ष्मण राजभर, दिनेश राजभर, शैलेंद्र यादव, आशुतोष बारी (गोलू), बलजीत राजभर, मनीष, राजन, शिवम् यादव, सन्नी विश्वकर्मा, स्वराज सिंह, रंजीत, मन्नु, भानु राजभर और युवराज गुप्ता सहित अनेक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
युवाओं ने सफ़ाई के साथ-साथ घाटों की सजावट, रेत समतलीकरण और रास्तों की मरम्मत का कार्य भी किया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष छठ से पहले इस तरह का अभियान चलाना अब गाँव की परंपरा बन चुका है, जिसमें हर उम्र के लोग शामिल होते हैं।





