करंडा-बिरनो पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गोलीकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल
अवैध हथियार बरामद 12 घंटे की भीतर ही पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
गाजीपुर से है जहां अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को थाना करंडा और थाना बिरनो पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। करंडा क्षेत्र में गोली चलाकर सनसनी फैलाने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया।
दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को थानाध्यक्ष करंडा शैलेन्द्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम ब्राह्मणपुरा गोलीकांड में शामिल बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम सुसुंडी थाना नोनहरा स्थित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर फायरिंग करते हुए बिरनो की दिशा में भागने लगा।
थानाध्यक्ष करंडा द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम व थाना बिरनो पुलिस को सूचना दी गई। संयुक्त घेराबंदी के दौरान ग्राम रामदोपुर मच्छरताली के पास बदमाश ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई।

घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी बिरनो में उपचार हेतु भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ पर अपना नाम अनीश उर्फ रईस यादव पुत्र विंध्याचल यादव
निवासी: ग्राम मानिकपुर कोटे, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर
बताया साथ ही उसके पास से अवैध तमंचा .315 बोर
एक खोखा कारतूस .315 बोर
मोटरसाइकिल भी बरामद
मुठभेड़ व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष करंडा शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम
थानाध्यक्ष बिरनो बालेंद्र कुमार मय टीम





