मलिकपुरा ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची हुई सार्वजनिक
रिपोर्ट: राघवेन्द्र कुमार
मोहम्मदाबाद/भांवरकोल (गाजीपुर)। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को ग्राम पंचायत मलिकपुरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता सूची सार्वजनिक रूप से पंचायत भवन पर चस्पा की गई।
इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी कृपेष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पात्र लाभार्थियों की सूची को सार्वजनिक किया गया है, ताकि ग्रामीणजन सूची का अवलोकन कर सकें और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि इससे योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहेगी तथा पात्र व्यक्तियों को उनका अधिकार सुनिश्चित होगा।

सूची चस्पा किए जाने के समय ग्राम प्रधान इंद्रासन राय, सहायक सचिव अखिलेश राय,धर्मेन्द्र कुमार एवं श्रीराम जी, पत्रकार राघवेन्द्र कुमार सहित ग्राम पंचायत के अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सूची का अवलोकन कर योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शासन की इस पहल की सराहना की।
ग्राम पंचायत प्रशासन ने बताया कि यदि किसी ग्रामीण को सूची के संबंध में कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी बात संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है।





