दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौ
रिपोर्ट: राघवेन्द्र कुमार, गाजीपुर
गाजीपुर। जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदाबाद-तिराहीपुर मार्ग पर स्थित अमवा सती माई गेट के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मदाबाद-तिराहीपुर मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक आगे चल रही पिकअप गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान शिव पुत्र संतोष राजभर, निवासी मुबारकपुर जुगनू, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची बरेसर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





