सुनील गुप्ता
गाज़ीपुर। मानवता की सेवा को समर्पित एक सराहनीय पहल के तहत नागरिक सुरक्षा कोर गाज़ीपुर के तत्वाधान में सिविल डिफेंस के वार्डेन एवं सदस्यों द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के माध्यम से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर कर जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत देने का लक्ष्य रखा गया है।
शिविर के सफल आयोजन को लेकर आपदा प्रबंधन कार्यालय जिला कलेक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विस्तृत रूप से तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सिविल डिफेंस से जुड़े कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान सन्तोष कुमार वर्मा चीफ वार्डेन, अशोक कुमार राय आपदा प्रबंधक, राधेश्याम कार्यालय अधीक्षक के साथ गौरव कुमार, अभिषेक सिंह, वीरेंद्र, शीर्षदीप, आकाशदीप, शशिकांत, इम्तियाज, खुशी, सारिका, संदीप मिश्रा और आनंद सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन विनोद जोशी SDM एवं उपनियंत्रक सिविल डिफेंस द्वारा किया जाएगा, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आनंद मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
यह शिविर रविवार 5 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से जिला अस्पताल ब्लड बैंक गाज़ीपुर में आयोजित होगा। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।





