गाजीपुर: उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने बालेन्द्र कुमार यादव, एसपी ने लगाए स्टार
सुनील गुप्ता
गाजीपुर पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने उ0नि0 बालेन्द्र कुमार यादव (952050825) को उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जनता की सेवा में और अधिक समर्पण व ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

इस गरिमामयी मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बालेन्द्र कुमार यादव की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
बालेन्द्र कुमार यादव का सेवा कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। वे जनपद के विभिन्न थानों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के PRO पद पर तैनात हैं, जहां उन्होंने अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है।
उनकी इस पदोन्नति को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम माना जा रहा है।





