टीबी उन्मूलन अभियान में सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड का सराहनीय योगदान, 50 क्षय रोगियों को वितरित किया पोषण आहार
रिपोर्ट,सुनील गुप्ता
गाजीपुर। भारत सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान में सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड (पूर्व में सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड), फतेहुल्लापुर द्वारा टीबी मरीजों को लगातार पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला चिकित्सालय गाजीपुर में 50 क्षय रोगियों को पोषण आहार पोटलियों का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि 22 जून 2026 को आयोजित कार्यक्रम में भी कंपनी की ओर से 50 पोषण आहार पोटलियां वितरित की गई थीं। उस दौरान कंपनी के महाप्रबंधक प्रिंस गाखर ने घोषणा की थी कि कंपनी प्रत्येक माह 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण में अपना योगदान देती रहेगी।

महाप्रबंधक की इसी घोषणा के अनुरूप गुरुवार को जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में एक बार फिर 50 क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की ओर से डॉ. रवि रंजन, विवेक एवं सौरव उपस्थित रहे। वहीं कंपनी की ओर से हिमांक यादव (असिस्टेंट जनरल मैनेजर-एचआर एंड एडमिन) तथा विपुल उपाध्याय ने भाग लेकर मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ सेल एग्री कमोडिटीज लिमिटेड भविष्य में भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इस जनहितकारी अभियान को निरंतर जारी रखेगी। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को संतुलित पोषण, नियमित दवा सेवन तथा चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।





