गाजीपुर, 01 अप्रैल 2026
रिपोर्ट .सुनील गुप्ता
जनपद गाजीपुर में आज का दिन पुलिस विभाग के लिए खास रहा, जब लंबे समय से अपनी सेवा और कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक (Deputy SP) बनाया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने स्वयं उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी ने कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी को और अधिक ऊर्जा, समर्पण और निष्पक्षता के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल सोनकर भी मौजूद रहे, जिन्होंने अशेष नाथ सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायक रही है और आगे भी वे विभाग का नाम रोशन करेंगे।
जनपद के कई थानों की संभाल चुके हैं कमान
अशेष नाथ सिंह गाजीपुर जनपद के कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।
कठोर कार्रवाई और जनसंपर्क के लिए जाने जाते हैं
वे अपनी सख्त लेकिन न्यायपूर्ण कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। अपराधियों पर सख्ती और आम जनता के प्रति संवेदनशील रवैया उनकी पहचान रहा है।
पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी
अब पुलिस उपाधीक्षक के रूप में उनके कंधों पर और बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के दम पर विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।





