होली से पहले गाजीपुर में ‘मिलावट माफिया’ पर ताबड़तोड़ छापेमारी! 6 दुकानों से नमूने सीज, मचा हड़कंप
सुनील गुप्ता
गाजीपुर। होली के रंग चढ़ने से पहले ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों का रंग फीका कर दिया है। त्योहार के मौके पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद में अभिसूचना आधारित विशेष अभियान चलाया। 6 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ.प्र. लखनऊ तथा जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार के निर्देशन में यह बड़ी कार्रवाई की गई। 27 फरवरी 2026 को टीम ने तिवारीपुर, मुहम्मदाबाद स्थित सौरव कुमार राय की डेयरी से पनीर का नमूना लिया। वहीं मेसर्स विद्यासागर स्वीट से गाजर का हलुआ और बर्फी की सैंपलिंग होते ही दुकान पर हलचल मच गई।
कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। कासिमाबाद चौराहा स्थित मेसर्स मद्धेषिया स्वीट से गुलाब जामुन का नमूना और मेसर्स कुषवाहा स्वीट एंड बेकर्स से लौंगलता व बर्फी के नमूने लेकर टीम ने साफ संदेश दे दिया कि इस बार होली पर मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी 6 नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित दुकानदारों पर कड़ी विधिक कार्रवाई तय मानी जा रही है।
यह पूरी कार्रवाई लोकेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद और आर.सी. पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों धनंजय सिंह, अरविन्द प्रजापति और वीरेन्द्र यादव की टीम ने





