होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1799 किलो अमूल पाम ऑयल सीज, दो नमूने लिए गए
रिपोर्ट,सुनील गुप्ता
गाजीपुर। आगामी होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग गाजीपुर द्वारा अभिसूचना आधारित विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने सघन जांच करते हुए कुल दो नमूने संग्रहित किए और बड़ी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री को सीज किया।

कार्रवाई के दौरान दिलदारनगर वार्ड नं. 09 स्थित दीपक कुमार साहू के प्रतिष्ठान मेसर्स माँ दुर्गा भंडार पर जांच की गई। यहां से सुपर रिफाइंड पाम ऑयल अमूल ब्रांड का एक नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही 1799 किलोग्राम सुपर रिफाइंड पाम ऑयल, जिसकी अनुमानित कीमत 2,15,880 रुपये बताई गई है, को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया।
इसी क्रम में दिलदारनगर पावर हाउस के पास स्थित राजेश प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान गहमरी स्वीट कॉर्नर से खोया का एक नमूना भी संग्रहित किया गया। विभाग द्वारा दोनों नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में सदर एसडीएम रवीश गुप्ता, शेखर सेंगर सीओ सिटी,पंकज सिंह नायब तहसीलदार सेवराई, आरसी पांडे सहायक आयुक्त खाद्यll, के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों विपिन कुमार गिरी, धनंजय सिंह ,अरविंद प्रजापति मौजूद रहे





