प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर इकाई का शपथ ग्रहण समारोह 22 फरवरी को
जिला पंचायत सभागार में होगा आयोजन, प्रदेश पदाधिकारी व गणमान्य अतिथि रहेंगे उपस्थित
गाजीपुर।
प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई गाजीपुर द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 22 फरवरी 2026, दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे जिला पंचायत सभागार, गाजीपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारीगण, जनपद के गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहेंगे।
जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती, एकजुटता और ग्रामीण पत्रकारिता के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी तथा सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सदैव ग्रामीण अंचल की समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन के माध्यम से संगठन की भावी योजनाओं और पत्रकारों के अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने समस्त पत्रकार साथियों एवं सम्मानित अतिथियों से समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और अधिक बढ़ेगी।





