मॉर्निंग बेल्स पब्लिक स्कूल जंगीपुर में 2026–27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
रिपोर्ट सुनील गुप्ता
गाजीपुर। जंगीपुर क्षेत्र स्थित मॉर्निंग बेल्स पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। यह जानकारी विद्यालय के डायरेक्टर दीप्तांशु कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पीजी से लेकर कक्षा 9 तक के लिए प्रवेश लिया जा रहा है।
डायरेक्टर ने कहा कि मॉर्निंग बेल्स पब्लिक स्कूल में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विद्यालय में हर महीने पेरेंट्स–टीचर मीटिंग आयोजित की जाती है, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय बना रहे और बच्चों की पढ़ाई पर लगातार निगरानी हो सके।
विद्यालय में आधुनिक शिक्षा सुविधाओं के अंतर्गत बेहतर व स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, समृद्ध लाइब्रेरी तथा वाई-फाई सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही बच्चों के शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए योगा क्लासेस, स्पोर्ट्स और डांस क्लासेस की भी व्यवस्था की गई है।

डायरेक्टर ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव देने के लिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर शैक्षणिक एवं मनोरंजन टूर का आयोजन किया जाता है। वहीं, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए नियमित रूप से विद्यालय स्तर पर बैठकें भी की जाती हैं।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही स्कूल वाहनों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जा सके।





