सुनील गुप्ता
गाजीपुर, 13 जून 2025।
जनपद में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बिरनो की पुलिस टीम ने शुक्रवार को वांछित अभियुक्त जितेन्द्र चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उस पर थाना बिरनो में मु0अ0सं0 89/2025 अंतर्गत धारा 87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना बिरनो में तैनात उपनिरीक्षक विजय नारायण अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि जितेन्द्र चौहान जंगीपुर–हंसराजपुर मार्ग पर, जंगली महाविद्यालय नसीरपुर के पास मौजूद है। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र चौहान पुत्र लालधर चौहान, निवासी ग्राम डीही पठखा, थाना खीरी, जनपद प्रयागराज है। वर्तमान में वह ग्राम तियरा, थाना बिरनो, गाजीपुर में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि जितेन्द्र चौहान के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गंभीर धाराएं लगी हुई हैं, और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी रही थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया





