रिपोर्ट सुनील गुप्ता
गाजीपुर/बिरनो।
बिरनो क्षेत्र के जयरामपुर मोड़ पर रविवार को क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक दिन रहा, जब पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में “जयरामपुर प्रीमियर लीग – ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता (सीजन-1)” का आयोजन नाइट मैच के रूप में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सुनील यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष) युवा शक्ति संघ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इस आयोजन को ग्रामीण युवाओं के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक विकास होता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है।
रात में पहली बार चमके क्रिकेट के सितारे
ग्रामीण क्षेत्र में नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन अपने आप में नया प्रयोग रहा। जहां एक ओर गांव के बच्चे और युवा खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर स्थानीय बुजुर्गों और महिलाओं ने भी मैच का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और तालियों की गूंज से मैदान गूंज उठा।

आयोजन समिति की मेहनत लाई रंग
इस आयोजन को सफल बनाने में सुलोचन यादव (सोनू) ने अध्यक्ष के रूप में अहम भूमिका निभाई। उपाध्यक्ष पंकज यादव (BSF) ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला। टीम की कप्तानी रामप्रवेश यादव और उपकप्तानी प्रमोद यादव ने की।
आयोजकों की टीम रही सतर्क और समर्पित
इस पूरी प्रतियोगिता के पीछे जिन चेहरों ने दिन-रात मेहनत की, उनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:अखिलेश यादव (राष्ट्रीय सचिव, युवा शक्ति संघ),राजेश यादव “रोशन” (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य),प्रमोद यादव (BSF)
इन सभी ने टीम वर्क का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए पूरे आयोजन को बिना किसी विघ्न के संपन्न कराया।
खेल को मिलेगी नई दिशा
इस प्रतियोगिता से युवाओं को खेल के प्रति प्रेरणा मिली है। आयोजकों ने यह भी संकेत दिया कि अगले सीजन में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा, और अन्य ब्लॉकों की टीमों को भी जोड़ा जाएगा।
सम्पर्क सूत्र। 7394992299, 9889093061





