रिपोर्ट सुनील गुप्ता
गाजीपुर, 06 जून 2025
ईद-उल-जुहा (बकरीद) से पहले गाजीपुर में बाजारों की रौनक तो बढ़ी है, लेकिन इसी रौनक के बीच छिपी मिलावट की कालिख को उजागर करने मैदान में उतर गया है खाद्य सुरक्षा विभाग। त्योहार की भीड़ और मिठाइयों की मांग को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है — और अब बाजारों में मिलावटखोरों की खैर नहीं!

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के निर्देश पर और सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.सी. पाण्डेय की निगरानी में खास टीम गठित की गई, जिसने गुरुवार को जिलेभर के कई बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर नमूने उठाए। सेवई से लेकर खोया, मिठाई से लेकर बेकरी प्रोडक्ट तक—कुछ भी जांच से बच नहीं पाया।
मरदह बाजार – अमित किराना स्टोर की रोस्टेड सेवई का नमूना
मखदूमपुर, सैदपुर – आशीष यादव और वकील यादव दोनों के प्रतिष्ठानों से अलग-अलग खोया
. जफरपुर, दुल्लहपुर जखनियां – प्रभूनाथ किराना स्टोर से सोया रिफाइंड ऑयल की बोतल
. बाराचवर, मुहम्मदाबाद – शिवम मिष्ठान भंडार की छेना मिठाई
. भदौरा बाजार, जमानियां – कुशवाहा किराना स्टोर से उठाए गए क्रीम रोल का नमूना
सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला, लखनऊ भेजा
एक्शन मोड में प्रशासन
इस विशेष अभियान की कमान संभाली थी खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र डॉ. तुलिका शर्मा, गुलाबचंद गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया और अरविंद प्रजापति की टीम।





