रिपोर्ट सुनील गुप्ता
गाजीपुर, 05 जून 2025।
बकरीद पर्व के मद्देनज़र जनपद गाजीपुर में आमजन को सुरक्षित व शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार के निर्देश व सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.सी. पाण्डेय के नेतृत्व में संचालित हुआ।अभियान का मुख्य उद्देश्य बाज़ार में उपलब्ध खाद्य पदार्थों—विशेषकर खोआ, मावा, मसाले एवं सेवईं जैसे पर्व-विशेष उपभोग वाले उत्पादों—की गुणवत्ता की जांच करना था। साथ ही इनमें मिलावट, रंगों के प्रयोग और सिंथेटिक एडिटिव्स जैसे तत्वों की मौजूदगी की पुष्टि हेतु सैंपल संग्रहण किया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कुल 06 खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए, जिनमें मसाले, सेवईं और खोआ शामिल हैं। नमूनों को लखनऊ स्थित राज्य खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिसमें 1. नेसर्स–फैमिली मेगा मार्ट, यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर:काली मिर्च (01 नमूना)किशमिश (टालासिक ब्रांड) (01 नमूना)2. अमित कुमार गुप्ता का प्रतिष्ठान, यूसुफपुर बाज़ार, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर:सेवईं (01 नमूना)3. मनोज कुमार गुप्ता का प्रतिष्ठान, महावीर धर्मशाला गली, यूसुफपुर, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर:सेवईं (01 नमूना)4. विजय सिंह यादव का प्रतिष्ठान, खोआ मंडी, रौजा, गाजीपुर खोआ (01 नमूना) 5. अजीत कुमार सिंह यादव का प्रतिष्ठान, खोआ मंडी, रौजा, गाजीपुर: खोआ (01 नमूना)इस अभियान के तहत केवल खाद्य गुणवत्ता की ही नहीं बल्कि प्रतिष्ठानों की स्वच्छता, भंडारण पद्धति और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी जांच की गई

इस विशेष अभियान में शामिल सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर व गुलाब चंद्र गुप्ता वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में डॉक्टर तूलिका शर्मा राजीव कुमार सिंह वीरेंद्र यादव पंकज कनौजिया अरविंद प्रजापति शामिल रहे





