सुनील गुप्ता
गाज़ीपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भावपूर्ण आयोजन, मुख्य अतिथि रहे CMS डॉ. राजेश सिंह
गाज़ीपुर, देवकली (14 अप्रैल):
संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और दलितों के मसीहा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गाज़ीपुर के बयेपुर, देवकली स्थित उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय गाज़ीपुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के विचारों, उनके संघर्ष और समर्पण को आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बताया।
डॉ. सिंह ने कहा, “डॉ. अंबेडकर ने न केवल संविधान रचा, बल्कि करोड़ों शोषितों और वंचितों को एक नई दिशा दी। आज का भारत उनके विचारों से ही मजबूत बन रहा है। हमें उनकी शिक्षाओं को सिर्फ स्मरण नहीं, जीवन में आत्मसात करना चाहिए।”
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के मूल्यों पर प्रकाश डाला। बड़ी संख्या में युवा, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट ने इस आयोजन के माध्यम से समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में ट्रस्ट के समर्पित सदस्यों की अहम भूमिका रही।





