मऊ
दिनांक: 11 अप्रैल 2025
परिवहन विभाग, मऊ द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत ए.आर.टी.ओ. (प्रशासन/प्रवर्तन) सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थानों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग के आरोप में ट्रक, पिकअप, टैक्सी, ई-रिक्शा सहित कुल 08 वाहनों को निरुद्ध किया गया।

इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहनों का चालान किया गया। इनमें प्रपत्रों की कमी, गलत दिशा में चलना, बकाया टैक्स, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस और बिना रजिस्ट्रेशन के मामले शामिल थे। अभियान के दौरान कोई भी वाहन अनाधिकृत रूप से संचालित होता नहीं पाया गया।
परिवहन विभाग द्वारा यह प्रवर्तन कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्ट: सुनील गुप्ता





