सुनील गुप्ता
मऊ, 08 अप्रैल 2025 — सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के सख्त पालन को लेकर परिवहन विभाग मऊ ने मंगलवार को जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने नियमों की अनदेखी कर रहे वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की।
अभियान का नेतृत्व ए०आर०टी०ओ० (प्रशासन/प्रवर्तन) सुहेल अहमद एवं यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल द्वारा किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरलोडिंग में संलिप्त ट्रक, पिकअप, टैम्पो टैक्सी एवं ई-रिक्शा समेत कुल 09 वाहनों को विभिन्न थानों में सीज़ किया गया। इनमें 03 ई-रिक्शा बिना पंजीयन के संचालित पाए गए।

साथ ही, दस्तावेजों की कमी, गलत दिशा में वाहन चलाना (रॉंग साइड), बकाया टैक्स, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस तथा बिना रजिस्ट्रेशन जैसे गंभीर उल्लंघनों के मामलों में 12 ई-रिक्शा का चालान किया गया।
इस अभियान में दो अनाधिकृत रूप से संचालित बसें भी पकड़ी गईं, जिन्हें परिवहन कार्यालय परिसर में सीज़ किया गया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार सतत रूप से जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य न केवल नियम तोड़ने वालों पर अंकुश लगाना है, बल्कि आमजन की सड़क सुरक्षा और संरचित यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित क
रना भी है।





