सुनील गप्ता
मऊ जनपद में परिवहन विभाग की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व ए०आर०टी०ओ० (प्रशासन / प्रवर्तन) सुहेल अहमद और यात्रीकर अधिकारी अरविन्द कुमार जैशल द्वारा किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेज़ के वाहनों के संचालन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई करना था।

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग में संलिप्त ट्रक, पिकअप, टैम्पो, टैक्सी और ई-रिक्शा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसके परिणामस्वरूप जनपद के विभिन्न थानों में कुल 12 वाहनों को निरुद्ध किया गया। इसके अलावा, प्रपत्रों की अपूर्णता, गलत दिशा में वाहन संचालन (रॉन्ग साइड), बकाया कर, फिटनेस प्रमाण पत्र की अनुपस्थिति और बिना पंजीकरण के संचालित वाहनों के खिलाफ कुल 80 वाहनों का चालान भी किया गया।
अभियान में गाजीपुर तिराहा पर अनाधिकृत रूप से संचालित बसों की भी चेकिंग की गई, लेकिन कोई भी बस अनाधिकृत रूप से संचालित होती हुई नहीं पाई गई।
परिवहन विभाग द्वारा यह प्रवर्तन कार्यवाही जनहित में लगातार जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिले और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
रिपोर्ट: सुनील गुप्ता





