सुनील गुप्ता
गाजीपुर: मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.सी. पांडेय के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्रा और गुलाब चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आज नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस कार्रवाई में कुल 7 दुकानों से खाद्य नमूने भरे गए।

जिन प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए गए, उनमें शामिल हैं:
अरशदपुर यादव मोड़, जंगीपुर – प्रदीप कुशवाहा के प्रतिष्ठान से सिंघाड़ा आटा और साबूदाना।
देवलास किराना स्टोर – किशमिश।
बड़ेसर, गाजीपुर – सूबेदार सिंह की दुकान से सेंधा नमक (ईश्वरी ब्रांड)।
रसड़ा रोड, कासिमाबाद – सतीश कुमार जायसवाल की दुकान से बर्फी।
हाजीपुर, बरेसर, गाजीपुर – इब्राहिम की दुकान से किशमिश।
ददरी घाट, अलगदीर ट्रेड – कुट्टू आटा और साबूदाना।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम में दूरी का शर्मा, राजू कुमार सिंह, देवेंद्र यादव, पंकज कुमार कनौजिया और अरविंद प्रजापति शामिल थे, जिन्होंने जांच को अंजाम दिया।
नवरात्रि के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। सभी सैंपलों को परीक्षण के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





