गाजीपुर: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप
रिपोर्ट: सुनील गुप्ता
गाजीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमंत कुमार और गुलाब चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.सी. पांडे के निर्देश पर चैत्र नवरात्रि को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सिरगिठा बाजार स्थित कृपाल खरवार की दुकान से राधे ब्रांड सिंघाड़े के आटे, महोलिया सैदपुर में राधे मोहन यादव की दुकान से नमक, सैदपुर भीतरी में दिलीप जायसवाल के प्रतिष्ठान से सिंघाड़े का आटा, रामपुर माझा स्थित सत्यम की दुकान से पनीर, गाजीपुर नखास में अरुण कुमार की दुकान से आटा और साबूदाना, तथा अतरौली आरटीओ ऑफिस के पास स्थित पैरामिलिट्री कैंटीन से सिंघाड़े के आटे का नमूना लिया गया।
सभी नमूनों को जांच के लिए सील कर भेज दिया गया है। छापेमारी की इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
इस अभियान में डॉ. तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, पंकज कनौजिया और अरविंद प्रजापति भी मौजूद रहे।





