रिपोर्ट- राघवेंद्र कुमार
गाजीपुर एसपी ने किया चार निरीक्षक उप निरीक्षकों का तबादला आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के द्वारा कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु पुलिस विभाग में चार निरीक्षक उपनिरीक्षकों का तबादला किया जिसमें मरदह थाने के एसआई मनोज कुमार मिश्र को बरेसर के लिए स्थानांतरित किया मनोज मिश्रा की क्षेत्र में काफी शिकायत थी जिसका संज्ञान एसपी द्वारा लिया गया और मनोज मिश्रा द्वारा पुलिस विभाग की छवि धूमिल ना हो इसलिए मनोज मिश्रा का स्थानांतरण बरेसर थाने के लिए कर दिया और बरेसर थाने में तैनात उप निरीक्षक गजेंद्र कुमार राय को मरदह और थानाध्यक्ष भावरकोल बागीश विक्रम सिंह को सैदपुर व विवेचना सेल में तैनात रहे सत्येंद्र कुमार राय को भावरकोल थाने की जिम्मेदारी दी गई
नवागत थानाध्यक्ष भावरकोल सत्येंद्र कुमार राय ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया और उन्होंने कहा कि अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी उनका प्रयास यही होगा कि थाने पर आने वाले सभी फरियादियों के साथ सही न्याय हो





