रिपोर्ट-सुनील गुप्ता
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक पी रोहन बोत्रे के द्वारा जनपद में हो रहे अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु खुद ही रात्रि में गस्त और थानों का निरीक्षण लगातार कर रहे हैं आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक पी रोहन बोत्रे आज रात्रि में थाना बिरनो का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर गुंडा तथा विभिन्न प्रकार के अपराधियों की भी जानकारी ली तथा उनसे संबंधित रजिस्टर ओं का निरीक्षण किया गया एसपी द्वारा थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु संबंधित को सख्त निर्देश दिया





