पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, पलिया गाजीपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू
सुनील गुप्ता
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल, पलिया गाजीपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्री-नर्सरी (PG) से लेकर कक्षा 9 तक के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी विद्यालय के निदेशक अमित कुमार यादव ने दी।
निदेशक अमित कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में छात्रों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी आवश्यक शैक्षिक संसाधनों की व्यवस्था की गई है। स्कूल में डिजिटल क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब, सुसज्जित साइंस लैब, समृद्ध लाइब्रेरी और वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे बच्चे तकनीकी रूप से भी मजबूत बन सकें।
विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके अंतर्गत योगा क्लासेस, स्पोर्ट्स, डांस क्लासेस और अन्य रचनात्मक गतिविधाओं का नियमित संचालन होता है। बच्चों के मनोरंजन और शैक्षिक अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर एजुकेशनल टूर और भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल में अनुभवी व प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है, जिससे छात्रों का शैक्षणिक स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। अभिभावकों का भी विद्यालय पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।





