नवरात्रि–दशहरा पर मिलावटखोरी रोकने को सक्रिय हुआ प्रशासन
रिपोर्ट,सुनील गुप्ता
गाजीपुर। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर जनपदवासियों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ और जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर रविवार को जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान की निगरानी अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार कर रहे थे। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल छह खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने महाजन टोली, नगर पालिका परिषद क्षेत्र गाजीपुर स्थित मेसर्स- बालकृष्ण एण्ड सन्स से किशमिश और साबूदाना, मिश्रबाजार गाजीपुर स्थित मेसर्स- गोल्डेन हर्ट से काला द्राक्ष (ब्लैक किशमिश), आदर्श गांव गाजीपुर स्थित मेसर्स- सौरभ ट्रेडर्स से तिन्नी चावल और सिंघाड़ा आटा तथा मेसर्स- जय भगवती ट्रेडर्स से मूंगफली दाना के नमूने लिए।

नमूनों को परीक्षण के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह पूरी कार्यवाही सहायक आयुक्त (खाद्य)-II गाजीपुर आर.सी. पांडेय के नेतृत्व में की गई। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविन्द प्रजापति और वीरेन्द्र यादव शामिल रहे।





