गाज़ीपुर के शादियाबाद में धूमधाम से मना टीचर्स डे
हाईटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में बच्चों ने दिखाई गुरुओं के प्रति जबरदस्त उत्साह, फीता काटकर हुआ शुभारंभ
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र स्थित हाईटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड कोचिंग सेंटर में आज शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर बच्चों का उत्साह देखने लायक था। हर कोई अपने गुरुजनों के सम्मान में आगे बढ़कर उन्हें श्रद्धा व सम्मान अर्पित करता नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्रबंधक प्रकाश गुप्त व चर्चित शिक्षक संजय राजभर की अगुवाई में फीता काटकर की गई। बच्चों ने अपने शिक्षकों को आशीर्वाद लिया और शिक्षकों ने भी बच्चों को सफलता की राह दिखाने का आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर समाजसेवी उपेंद्र सिंह, युवराज क्लीनिक के डायरेक्टर डॉ. मुन्ना चौहान, कई वरिष्ठ शिक्षक अंकित यादव, बन्दना चौहान,अर्चना चौहान,मुकेश कुमार गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पूरा माहौल गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी मिसाल बन गया।
बच्चों ने कविता, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का दिल जीत लिया। वहीं, प्रबंधक संजय राजभर ने बच्चों को शिक्षा की महत्ता समझाते हुए कहा –
“शिक्षा ही इंसान का असली गहना है, सही शिक्षा से ही जीवन सफल बनता है।”
इस भव्य आयोजन में कॉलेज परिवार और विद्यार्थियों ने मिलकर टीचर्स डे को यादगार बना दिया। शादियाबाद क्षेत्र में पहली बार इतने बड़े स्तर पर शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ, जिसे देखकर हर कोई यही कह उठा
गुरु के बिना ज्ञान अधूरा, और गुरु का सम्मान है सबसे बड़ा पूजा!”





