रतनपुरा ब्लॉक में पशुपालन विभाग की बड़ी पहल
एफएमडी-सीपी एवं एलएसडी टीकाकरण अभियान से पशुपालकों में खुशी का माहौल
रिपोर्ट ज्ञानेंद्र तिवारी
मऊ। रतनपुरा विकासखंड में पशुपालन विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर पशुओं का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. मनोज कुमार यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी रतनपुरा के निर्देशन में एफएमडी-सीपी (फुट एंड माउथ डिजीज-सीपी) एवं एलएसडी (लम्पी स्किन डिजीज) का टीकाकरण जोरों पर है।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर तीन टीमें गठित की हैं, जो गाँव-गाँव एवं घर-घर जाकर पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण कर रही हैं। अभियान की विशेषता यह है कि किसी भी पशुपालक को केंद्र पर आने की आवश्यकता नहीं पड़ रही, बल्कि टीमें स्वयं उनके दरवाजे तक पहुँच रही हैं।
इस अभियान में हरि गोविंद सिंह, साहब सिंह, चंदन सिंह, राजेश भारती, जितेंद्र चौहान, मोती राजभर, विनोद कुमार (1), विनोद कुमार (2), वेटरनरी फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार पाल, राकेश मौर्य एवं वैक्सीनेटरों की पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। उनके समर्पण और मेहनत की बदौलत पूरे ब्लॉक में अब तक सैकड़ों पशुओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है।
गाँवों में पहुँचकर पशुपालकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे समय-समय पर अपने पशुओं का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित हो सकें। टीकाकरण से न केवल पशुओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है, बल्कि दूध उत्पादन में वृद्धि और पशुपालकों की आय में भी स्थिरता आती है।
डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और लक्ष्य है कि ब्लॉक के सभी पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपनी पशु-धन की सुरक्षा के लिए इस अभियान में पूरा सहयोग करें।
पशुपालन विभाग की इस सक्रिय पहल से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीण स्तर पर विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की जा रही है।





