सुनील गुप्ता
गाजीपुर, 27 मार्च 2025 – पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस लाइन प्रांगण में पति-पत्नी विवादों से जुड़े 12 मामलों की सुनवाई की गई।
इनमें से तीन मामलों में दोनों पक्षों को मध्यस्थता के माध्यम से आपसी सहमति से सुलह कराई गई और गिले-शिकवे भुलाकर परिवारों की विदाई हुई। वहीं, तीन मामलों में मध्यस्थता विफल रहने पर विधिक कार्रवाई की सिफारिश करते हुए पत्रावली बंद कर दी गई। दो अन्य पारिवारिक विवादों में समाधान हो जाने के कारण उनकी भी पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि शेष चार मामलों में समाधान न निकलने पर अगली सुनवाई की तिथि तय की गई।
इस प्रक्रिया में काउंसलर कमरूद्दीन, सोनिया सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, उप निरीक्षक शशिधर मिश्रा, महिला आरक्षी संध्या और महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी की अहम भूमिका रही।
गाजीपुर पुलिस का यह प्रयास सामाजिक समरसता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।





