रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
*नायब तहसीलदार पंकज उपाध्याय के सूझ बूझ से बड़ा विवाद सुलझा*
*प्रशासन के गलत रवैया से ग्रामीण दिखे ना खुश*
*ग्रामीणों का आरोप प्रशासन जबरदस्ती गांव के लोगों से कर रही थी धक्का मुक्की*
*2 बीघा से ऊपर जमीन होने के बावजूद प्रशासन जबरदस्ती अंबेडकर जी के सामने लगवा रही थी पानी टंकी*
गाजीपुर/मनिहारी
मनिहारी खास गांव में पुलिस व ग्रामीणों में हुई जमकर नोकझोंक
गाजीपुर जिले के जखनियां तहसील अंतर्गत मनिहारी खास गांव में जल जीवन मिशन के टंकी को लेकर शासन प्रशासन व ग्रामीणों में जमकर नोकझोंक हुआ।
प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों को जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठकर थाने ले जाया गया।
जिसको लेकर के ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा।
लेखपाल के द्वारा बताया गया कि यहां पर 2बिगहा से अधिक जमीन नवीन परती की है।
इसी जमीन के बीच संत रविदास जी का भव्य मंदिर बना हुआ है।
उसी के बगल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की भी प्रतिमा बनी हुई है।
उसी जगह पर बौद्ध जी का भी अस्थान बना हुआ है।
तीनो मंदिर के ठीक सामने कुछ जगह खाली पड़ी है जिसमें मंदिर पर मेला वगैरह लगता है और टेंट वगैरह उसी में लगाया जाता है।
इसी को लेकर के ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के सामने वाली जो जमीन है उसे सुरक्षित छोड़ दिया जाय।
दो बिगहे से ज्यादा जमीन है।
उसी के आजू-बाजू कहीं भी बना ली जिये।
लेकिन लेखपाल के द्वारा यह बताया जा रहा है कि यही बनाया जाएगा क्योंकि ऊपर से आदेश है।
वहीं एसडीएम जखनिया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी शादियाबाद वह लेखपाल को बता दिया गया है।
वह जहां कह रहे हैं वही सही है।
उसी समय जल जीवन मिशन के द्वारा जेसीबी मशीन मंगाई गई जिसको देखकर ग्रामीणों द्वारा जेसीबी मशीन के सामने ग्रामीण खड़े हो गए।
इसको देख प्रशासन के लोग वहां से हटाने की कोशिश करने लगे।
लेकिन प्रशासन का हटाने का तरीका सही नहीं देख ग्रामीण उग्र रूप में आ गए ।
देखते ही देखते पुलिस वालों से नोकझोंक होने लगा।
इस को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल तीन चार ग्रामीणों को पुलिस के गाड़ी में बैठा कर थाने लाने लगे लेकिन ग्रामीण भी कहां मानते पुलिस के गाड़ी को चारों तरफ से घर लिए और कहने लगे हम लोगों को भी थाने ले चलिए।
किसी तरह से पुलिस तीखा तेवर दिखाते हुए वहां से ग्रामीणों को लेकर थाने पहुंचे।
लेकिन ग्रामीण भी नहीं माने और थाने पहुंच गए इसी बीच आनन फानन में नायब तहसीलदार पंकज उपाध्याय थाने पहुंचे।
दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत करने की कोशिश की जा रही है नायब तहसीलदार ने गांव वाली को संतुष्ट कर के जहा गांव वालो ने बताया और नायब तहसीलदार पंकज उपाध्याय को भी सही लगा वही खड़े हो कर निशान लगवाकर एक बड़े विवाद को होने से रोका ही नही बल्की गांव के लोगो को भी संतुष्ट कर के वहा से चले गए जिससे गांव वाले के चेहरे पर मुस्कान आ गई।





