रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
ब्लॉक मनिहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत सौरी में बने सरकारी व्यक्तिगत शौचालय में हुआ बंदरबांट
गाजीपुर/मनिहारी: खबर गाजीपुर से है जहां मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सौरी में सन 2020 21 में पूर्व प्रधान के द्वारा बनाए गए सरकारी व्यक्तिगत शौचालय में किया गया झोलझाल आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सौरी में सन् 2020 2021 पूर्व प्रधान में व्यक्तिगत शौचालय 1032 पास हुआ था जिसमें 554 ही शौचालय का निर्माण किया गया बाकी शौचालय में काफी में लूटपाट किया गया जिसको देखते हुए ग्राम पंचायत सौरी के ही रहने वाले प्यारे लाल कनौजिया ने इसका शिकायत जिले पर किया पूर्व प्रधान चंद्रबाला चौबे द्वारा सरकारी व्यक्तिगत शौचालय कागजात में 1032 बनाए गए हैं बल्कि धरातल पर 554 ही शौचालय का निर्माण हुआ है बाकी 478 शौचालय कहा गए, जिस संबंध में 25 सितम्बर 2021 को शिकायतकर्ता के अनुसार डीपीआरओ द्वारा जांच का आदेश दिया गया था, जिसमे जांच में जिला सेवायोजन अधिकारी एके प्रजापति द्वारा दिनांक 8 अक्टूबर 2021को जांच किया गया था, जिस जांच में जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा जांच का कोई भी रिपोर्ट नहीं दिया गया। और ना ही अब तक कोई भी रिपोर्ट मिला जिसको लेकर ग्राम पंचायत सौरी के ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं तो वहीं जिला मुख्य विकास अधिकारी से गुहार लगा रहे हैं कि इस जांच को पुनः किया जाए।





