रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
ग्राम पंचायत सौरी में मिडिया चौपाल में ग्रामीणों ने बताईं अपनी समस्या तो वही ग्राम प्रधान ने कहा और भी ग्राम विकास में होगी वृद्धि
गाजीपुर ।मिडिया चली गांव की ओर’ ‘ के अनुसार ग्राम पंचायत सौरी व्लाक मनिहारी का सबसे बड़ी गांव है जिसके तहत आज गांव के दर्जनों लोग और ग्राम पंचायत सदस्य के अलावा गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे,।
ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील सिंह कहीं किसी कारणवश नहीं आ सकें फोन वार्ता पर बताया कि किसी दूसरे गांव सभा में शामिल होंगे, मौके पर पूर्व प्रधान बलिराम भी मौजूद रहे, गांव के ग्राम प्रधान अंबिका राम ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारे गांव सभा में सबसे बड़ी चुनौती पूर्ण समस्या है की इतनी बड़ी गांव सभा में अस्पताल की ओर कमी खलती है इसके लिए शासन प्रशासन को कई-बार गांव सभा के तरफ से मांगे मांगने का काम करते आ रहे हैं परंतु आज तक किसी अधिकारी ने समस्या का समाधान नहीं किया, गांव के प्रधान ने बताया कि गांव के विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तिहत्तर आवास गरीबों को दिया गया है , गांव में कच्चा पक्का सड़क बनाएं गए हैं मनरेगा मजदूरों की संख्या पंद्रह सौ है जिसमें तीन सौ के आसपास मजदूर काम करते हैं समय समय पर भुगतान मजदूरी सबको दिया जाता है ग्रामीण क्षेत्रों में जलनिगम के तहत् रिवोरिग दस जलनिगम की मशीनें लगाई गई है गांव सभा में समय-समय पर गांव सभा की बैठक संपन्न हुआ करतीं हैं जिसमें गांव में चौपाल लगाकर समस्या भी सुनाई होती है उसका निदान भी करने का प्रयास किया जाता है, मिडिया चली गांव की ओर’कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक पूर्व प्रधान बलिराम,ग्राम पंचायत सदस्य शिवमूरत, सुभाष, कुसुम देवी, प्यारेलाल, विनीता, पूजा पासवान, लक्ष्मीन, आदि गांव लोग मौजूद रहे।





