रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
महारैली को लेकर जिला पंचायत सभागार में अखिल भारतीय बिंद समाज की गई बैठक
गाजीपुर/ लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दल चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सक्रिय हो रहे हैं वही जातिगत संगठन भी अब अपने को मजबूत और एकजुट करने के लिए काम में जुड़ गई है इसी को लेकर आज गाजीपुर के जिला पंचायत हाल में अखिल भारतीय बिंद समाज का अक्टूबर माह में होने वाले महा रैली को लेकर एक बैठक किया गया जिसमें समाज से जुड़े हुए सम्मानित जन शामिल हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य भोला नाथ बिंद के द्वारा किया गया।
बताते चलें कि 2024 को लेकर सभी जातिगत संगठन अपने को मजबूत कर अपनी राजनीतिक हस्ती राजनैतिक दलों को दिखाना चाह रहे हैं जिसको लेकर इस तरह का बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है समाजवादी पार्टी के नेता और बिंद समाज के जिला अध्यक्ष अशोक बिंद ने बताया कि कुछ राजनीतिक दल के द्वारा बिंद समाज के मतदाताओं की संख्या कम दिखला कर हमें हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम उनके इस कृत्य को सफल नहीं होने देंगे क्योंकि आज जनपद में लगभग 3.5 लाख बिंद समाज का मत है और यदि इतने मतदाता एकजुट हो गए तो आगामी लोकसभा चुनाव में अपने समाज का सांसद चुना जा सकता है।
इस दौरान उन्होंने बताया कि यदि सपा बसपा भाजपा या अन्य राजनैतिक दलों के द्वारा बिंद समाज का प्रत्याशी दिया जाता है तो इस समाज के लोग अपने बेटे को अपने एकजुटता का परिचय देते हुए उसे लोकसभा तक पहुंचाने का काम करेंगे।





