रिज़वान अंसारी गाजीपुर,,
जखनिया/गाजीपुर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में जखनिया विधानसभा 373 में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ जखनिया स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर जखनिया बाजार भ्रमण होते हुए भुड़कुड़ा, रामबन, हुसनपुर के रास्ते शहीद महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पांडेय की जन्मस्थली ऐमा बंसी में स्थित शहीद पार्क के पास उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा फहरा कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा को हरी झंडी भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा के संयोजक दिनेश यादव, सहसंयोजक प्रशांत सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने बाइक के साथ यह रैली निकाली। रैली के साथ भुड़कुड़ा सर्किल सीओ एवं कोतवाल हमराहियों के साथ उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि आज का दिवस अमृत के समान है। हमारे असंख्य लोगों एवं भारत मां के वीर सपूतों ने जब इस आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर कहीं हमको आज यह शुभ अवसर देखने को मिलता है। वर्मा ने कहा भारतीय जनता पार्टी आजादी के 75वे स्वतंत्रता दिवस से ही अमृत महोत्सव मना रही है और इस अवसर पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, जिसमें अपना गांव, अपना देश, अपनी माटी, हर घर तिरंगा, मेरा तिरंगा – मेरा अभिमान, और तिरंगा यात्रा का हर जगह आयोजन हो रहा है। इसका एक मात्र मकसद है कि सबके दिलो दिमाग में एक बात रहे कि हमारा देश एक है, हमारी संस्कृति एक है, हमारे लोग एक हैं, हमारा ध्वज एक है और हमारी एकता को कोई नहीं तोड़ सकता हम सभी को साथ-साथ रहना है और भारत देश को अग्रणी बनाना है। इसी क्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जखनिया स्टेशन परिसर में स्थित शहीद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, अशोक पांडेय,सरोज मिश्रा, ओमप्रकाश राम, दयाशंकर सिंह, मनोज यादव, अशोक गुप्ता, अजय विक्रम सिंह, राजेश जायसवाल, शैलू सिंह, मृदुल पांडेय, मीनू उपाध्याय, चंदन सिंह, ओमप्रकाश दुबे, धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, विनोद गुप्ता, शिव शंकर चौहान, राजेश सोनकर, श्रवण सिंह, चंदन राजभर, उपेंद्र सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





