स्मृति दिवस के अवसर पर रायफल क्लब परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन।

गाजीपुर द्वारा विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के अवसर पर रायफल क्लब परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस दौरान राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक जमानियॉ सुनिता सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा, जयप्रकाश गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य और आमजनमान ने चित्र के माध्यन से प्रदर्शित प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन विभिषिका दिवस को याद किया।14 अगस्त 1947 की तारीख भारत भला कैसे भूल सकता है। एक तरफ 200 वर्षों की गुलामी के बाद आजादी मिलने वाली थी तो वहीं दूसरी ओर देश के दो टुकड़े हो रहे थे। लाखों लोग इधर से उधर हो गए। घर-बार छूटा। परिवार छूटा। लाखों की जानें गईं. यह दर्द था, विभाजन का। भारत के लिए यह विभीषिका से कम नहीं थी। इसी दर्द को याद करते हुए पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का बड़ा ऐलान किया था।इसी परिप्रेक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के तहत आज सोमवार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों की याद में ये दिन मनाया जाता है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक याद करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को देश शत-शत नमन कर रहा है।बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वर्ष पूर्व घोषणा की थी कि हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।





