राघवेन्द्र कुमार
गाजीपुर भावरकोल थाने परिसर में अपना माटी अपना देश आजादी का अमृत महोत्सव व 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया
इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए तिरंगा रैली भी निकाली गई जिसने थाने के समस्त स्टाफ व थाना क्षेत्र के सम्मानित लोग भी मौजूद थे थाना प्रभारी ने कहा कि हर नागरिक
को भारत के संविधान ने उसके नागरिकता अधिकार प्रदान किए हैं और हर भारतवासी एक स्वतंत्र नागरिक के रूप में न केवल अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर सकता है बल्कि भारत को एक विकसित भारत के रूप में स्थापित करने के लिए अपने स्तर पर भी बेहतर योगदान कर सकता है उन्होंने कहा कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष त्याग और बलिदान का आदर पूर्वक स्मरण करना हम सभी का परम कर्तव्य है आज आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से किया जा रहा है वही इस मौके पर थाना परिसर में मौजूद स्थानीय लोग और थाने के कर्मचारियों के द्वारा पंच प्रण संकल्प भी लिया गया





