गाजीपुर
समाजवादी पार्टी के नेता स्व अर्जुन राय की मूर्ति लगाएंगे डॉ विजय यादव पूर्व एमएलसी
गाजीपुर जनपद की विकासखंड सादात अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपनार के रहने वाले समाजवादी पार्टी के कर्मठ नेता रहे स्वर्गीय अर्जुन राय और खटाई नेता जिनकी मृत्यु 1 सितंबर 2021 को हो चुकी है बताते चलें कि 1992 में सादात से जिला पंचायत सदस्य रह चुके 20 साल तक ग्राम प्रधान रह चुके सहकारी बैंक के अध्यक्ष, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके अर्जुन राय की गिनती पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले गांधी स्वर्गीय रामकरन दादा के साथ सदैव समाजवादी पार्टी को बढ़ाने का कार्य करने वाले नेता थे अस्वस्थ होने के बावजूद भी सिर्फ अखिलेश यादव को एक बार मुख्यमंत्री और देखना चाहते थे लेकिन नहीं हो पाया सबसे पहले कम्युनिस्ट पार्टी में सरजू पांडे के साथ हैं इसके बाद सपा में आने के बाद सपा में अर्जुन राय की पहचान बन गई आज स्वर्गीय रामकरन दादा के सुपुत्र जो दो बार एमएलसी रह चुके डॉ विजय यादव उनके घर हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे जहां पर उनकी माता जी के साथ लोगों ने अर्जुन राय की मूर्ति लगाने की सहमति जताई वहीं पूर्व एमएलसी ने आश्वासन दिया कि 1 सितंबर 2023 को उनके मूर्ति का अनावरण कर दिया जाएगा उक्त मौके पर शिवाकांत यादव , डब्ल्यू चौहान , पूर्व प्रधान कल्लन यादव परमहंस यादव पूर्व प्रधान लाल बच्चन यादव सैदपुर विधायक अंकित भारती के प्रतिनिधि ऑफिस भारती अंकित भारती आजाद राय राहुल यादव उर्फ आशीष सहित काफी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे





