रिपोर्ट,, रिजवान अंसारी गाजीपुर
ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी की सफलता की कुंजी एजुकेशन न्यूज नामक पत्रिका का विमोचन लखनऊ में किया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती पुनिता सिंह ने मंत्री जी को स्कूल की प्रोग्रेश के बारे में बताया और कहाँ की इस पत्रिका में गांव के बच्चों और उनके माता- पिता के लिए कई कहानी है ।कैसे बच्चों के साथ रहना चाहिए और अपने व्यवहार के माध्यम से पढ़ाई में क्या भूमिका निभानी चाहिए इस तरह के कई लेख है ।पुनिता सिंह ने जानकारी देते हुए कहाँ की दिल्ली देहरादून कोटा पैटर्न की पढ़ाई ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को दी जा रही है यह जानकर कैबिनेट मंत्री पुनिता सिंह को शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर बोले कि अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें चाहे पढाई हो या खेल सब जगह अब्बल आ रहे है पहले से एजुकेशन में काभी बदलाव आया है सरकार भी गम्भीर है ।पढाई को लेकर इस अवसर पर पुनिता सिंह ने बताया कि कोटा ग्लोबल स्कूल बहुत ही कम फीस में अच्छी पढाई करवाने का काम कर रहा है इस कॉम्पिटिशन के माहौल में सिर्फ स्कूली पढ़ाई से बच्चें कामयाब नही होंगे उनको प्रतियोगी परीक्षाओं की भी साथ साथ तैयारी अभी से स्कूल में करवानी होगी ।जिस तरह से शहरों के स्कूल में पढाई हो रही है। पुनिता सिंह ने बताया कि कोटा ग्लोबल स्कूल में प्रत्येक सप्ताह टेस्ट होते है जिससे बच्चों में निखार आता है प्रत्येक महीने परेंट्स टीचर मीटिंग होती है। साथ में बच्चों को हर महीने मोटिवेशनल क्लास मिलती है और फ्री मे कोचिंग दी जाती है जिसकी वजह से गाजीपुर जिले में कोटा ग्लोबल स्कूल पढ़ाई में इतने कम समय में अग्रिणी भूमिका निभा रहा है।स्कूल के प्रबंधक सुजीत कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए विमोचन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि इस पत्रिका को पढ़ने से विद्यार्थियों में बदलाव आएगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।





