मनिहारी/गाजीपुर
रिपोर्ट,, रिजवान अंसारी
ग्रामसभा बरईपारा में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में किया गया लूटपाट।
खबर गाजीपुर के ब्लाक मनिहारी के अंतर्गत ग्राम सभा बरईपारा से है, जहां विकास खंड स्थित ग्राम सभा बरईपारा में लोकपाल मनरेगा गाजीपुर द्वारा एवं उनकी टीम ने वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच की गई, आपको बता दें कि उन कार्यों पर जांच किया गया जिन पर विपक्षी पार्टी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था, वहीं लोकपाल ने ग्राम सभा में बने नाले का ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर नियुक्त पंचायत कर्मियों का ना होना पंचायत भवन में पंखों का ना होना वही प्रधान द्वारा 2 साल कार्यकाल में एक भी दिन मीटिंग का न कराया जाना, खड़ंजा पर दो नंबर ईट का निर्माण कराना, तो वही ग्राम सभा की बजबजाती नालियों को जिन्होंने देखा, वही जॉब कार्ड धारकों में जो सबसे ज्यादा असंतुष्ट दिखे, आरोप लगा कि लोग जो कार्य नहीं करते हैं उनका भी पैसा उनके खाते में डाल कर उतार लिया जाता है अब तक के कार्यकाल में किसी भी कार्ड धारक को उनके जॉब कार्ड पर किसी संबंधित महिला मेट या प्रधान का हस्ताक्षर या हाजिरी नहीं मिली, जब इस सिलसिले में जांच प्रक्रिया के संबंध में लोकपाल से बात करने पर जब पत्रकारों ने पूछा कि यह जो शिकायत आपको मिली है क्या आप इस जांच में क्या कमियां पाई गई हैं, उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो भी खामियां मुझे नजर आई उससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं, जैसे कि जो खड़ंजा का निर्माण कराया गया है उसमें एक नंबर ईद का प्रयोग होना है मौके पर उसमें तीन नंबर क्वालिटी का ईट लगाया गया है, मौके पर जो भी भौतिक सत्यापन हुआ है उसकी जांच कराकर उचित करवाई शासन प्रशासन द्वारा किया जाएगा,





