गाजीपुर
रिपोर्ट,, रिजवान अंसारी
ग्राम प्रधान मनिहारी पूजा कनौजिया की छत से गिरकर हुई मौत
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खास मनिहारी में वर्तमान प्रधान की छत से गिरकर मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार लगभग 2 वर्ष पूर्व मनिहारी में ग्राम प्रधान का चुनाव सुरक्षित सीट पर संपन्न हुआ था जिसमें पूजा कनौजिया पत्नी नितीश कनौजिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामजतन राम को 30 वोट से हरा कर विजय हुई घर परिवार में काफी खुशी का माहौल था बीते दिन पूर्व में पूजा कनौजिया अपने मायके वाराणसी गई हुई थी दोपहर 2 बजे मंगलवार को यह सूचना मिली कि पूजा कनौजिया की छत से गिरकर मौत हो गई है जैसे ही खबर परिवार को मिली सभी लोग को सुनकर दुख का पहाड़ टूट गया तो वही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई जब इसके संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनिहारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि यह घटना उनके मायके दोपहर में हुई है अब वहां पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि क्या कुछ मामला है।





