सुनील गुप्ता
गाजीपुर कांवड़ यात्रा के मद्देनजर साफ-सफाई और सेनीटाइजर का किया गया छिड़काव लहुरी काशी कहे जाने वाले गाजीपुर के विकासखंड मरदह के महाहर धाम मंदिर कल से शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा पर सावन मास में लाखों कांवड़ यात्रियों के द्वारा भगवान शिव पर जल चढ़ाया जाता है कावड़ यात्रा की शुरुआत गाजीपुर के ददरी घाट घाट से शुरू होकर महा हरमंदिर पर खत्म होती है कांवड़ यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए जिला प्रशासन पुलिस हर प्रकार की भी व्यवस्था सुनिश्चित करती है ताकि कावड़ यात्रा में किसी तरह ही परेशानी न हो इसी क्रम में एडीओ पंचायत नवीन सिंह मरदह के द्वारा मंदिर परिसर में सैनिटाइजर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया एडीओ पंचायत ने बताया कि 45 सफाई कर्मियों की ड्यूटी 6।6 घंटे की स्विफ्ट वाइज लगाई गई है वही दो सचिव की भी ड्यूटी लगी है





